denomination
इतनी सारी मसीही कलीसियाएँ क्यों हैं?
संसार में बहुत सारी कलीसियाएँ हैं, और हर एक की अपनी परंपराएँ, रीतियाँ और मान्यताएँ हैं। हमें किससे जुड़ना चाहिए?
कैथोलिक, ऑर्थोडॉक्स, बैपटिस्ट, लूथरन, मेथोडिस्ट, प्रेस्बिटेरियन… दर्जनों बड़े मसीही संप्रदाय हैं, और कई कलीसियाएँ अक्सर रीतियों और मान्यताओं के अंतर पर ज़ोर देते हुए दूसरी कलीसियाओं से अपने आप को अलग कर लेती हैं।
क्या मसीही धर्म के लिए यह अच्छा है कि अलग-अलग कलीसियाएँ हों, ताकि हर कोई उस कलीसिया से जुड़ सके जो उसके लिए सबसे उपयुक्त हो?
मसीहियों के बीच विभाजन प्रेरित पौलुस के दिनों में ही शुरू हो गया था। उसने कुरिन्थ की कलीसिया को यह लिखा।