मुख्य सामग्री पर जाएँ

virus

महामारी के प्रति मसीही प्रतिक्रिया क्या है?

एक बेकाबू वायरस किसी बड़े तूफ़ान की तरह महाद्वीपों में फैल रहा है और हमारे आसपास के लोगों को संक्रमित कर रहा है। हम में से कुछ से यह हमारी नौकरियाँ और हमारे प्रियजनों की जान छीन लेता है। जिस वायरस का हमारे पास कोई इलाज नहीं, उसके सामने हम स्वयं को निराश पाते हैं। हमें ऐसा लगता है मानो हम आँधी के बीच एक छोटी-सी नाव में बह रहे हों।